धनोप ग्राम पंचायत की कृषि भूमि की बोली 2.11 लाख में छूटी

X
By - vijay |19 Jun 2025 4:48 PM IST
राजेश शर्मा धनोप। गुरुवार को ग्राम पंचायत धनोप में एक वर्ष के लिए कृषि भूमि की ठेका नीलामी बोली ग्राम पंचायत कार्यालय में चली। इच्छुक बोली दाताओं ने 10,000 (दस हजार रूपये) धरोहर राशि जमा करवाकर बोली लगाई गई। बोली लगाने का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहा। न्यूनतम बोली 60,000 से शुरू हुई। महावीर माली, संजय पंडा, देवराज गुर्जर, राकेश माली, टीकमपुरी आदि बोली दाताओं बोली लगाई। ठीक 2 बजे 1 वर्ष के लिए ग्राम पंचायत कृषि नीलामी बोली अंतिम टीकम पुरी के दो लाख ग्यारह हजार रुपए में छोड़ दी गई। शेष राशि सात दिवस में जमा करानी होगी। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी दीपक मीणा, सहायक सचिव किशन कीर, ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि लक्ष्मण वैष्णव, चपरासी माधुलाल वैष्णव, धनराज रायका, नोरतमल गुर्जर, नोरत प्रजापत, ग्रामवासी तथा बोली दाता मौजूद रहे।
Tags
Next Story
