अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धनोप माता परिसर में आयोजित

X
By - vijay |25 Dec 2025 8:10 PM IST
फूलियाकलां राजेश शर्मा। गुरुवार 25 दिसंबर को महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक पुष्पा चौहान, सुनीता राजपूत व फूलियाकलां सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिकाओं ने धनोप माता मंदिर परिसर के पहाड़िया धर्मशाला में मां सरस्वती के दीप प्रज्वलित कर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शताब्दी जयंती मनाई। वहीं महिला पर्यवेक्षक पुष्पा चौहान का विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया। इस अवसर सेवानिवृत्त महिला पर्यवेक्षक जानकी कीर, महिला पर्यवेक्षक पुष्पा चौहान, सुनीता राजपूत, आयशा खान, असिस्टेंट नरेंद्र, संजू भील, गौतम छिपा व आंगनबाड़ी स्टाफ उपस्थित थे।
Next Story
