भाजपा फुलिया कलां मंडल की कार्यकारणी घोषित

फूलियाकलां राजेश शर्मा।भारतीय जनता पार्टी भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के निर्देशानुसार एंव शाहपुरा-बनेड़ा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की सहमति से फुलिया मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल के नेतृत्व में कार्यकारिणी की घोषणा की। अध्यक्ष कलाल ने बताया कि मंडल कार्यकारिणी में 16 पदाधिकारियों सहित 60 कार्यसमिति सदस्य रहेंगे।भाजपा फुलिया मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल ने पांच महिला पदाधिकारी सहित मंडल कार्यकारिणी में 15 पद नियुक्त किए गए जो निम्न है, 6 उपाध्यक्ष पद, 2 महामंत्री पद, 6 मंत्री पद, 1 कोषाध्यक्ष पद की घोषणा की। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर कमलेश देवी माली कोठियां, नीलम बैरवा रामपुरा, रामनिवास प्रजापत राजपुरा, लक्ष्मण वैष्णव धनोप, प्रहलाद जाट फूलियाकलां, हेमराज गुर्जर सरदारपुरा, महामंत्री पद पर जगदीश प्रजापत नई राज्यास, रामजस गुर्जर डोई का खेडा, मंत्री पद पर मीरा देवी भील भीलो का झोपड़ा, चंदा देवी खारोल बालापुरा, प्रिया देवी शर्मा देवरिया, घनश्याम सेन तस्वारिया बांसा, ताराचंद रेगर फूलियाकलां, पंकज कुमावत सांगरिया, कोषाध्यक्ष पद पर ऐरी लाल दरोगा बागथला को नियुक्त किया गया है।
