​धनोप माता मंदिर परिसर में गोस्वामी समाज की धर्मशाला का निर्माण जोरों पर, कार्यकारिणी ने किया निरीक्षण

​धनोप माता मंदिर परिसर में गोस्वामी समाज की धर्मशाला का निर्माण जोरों पर, कार्यकारिणी ने किया निरीक्षण
X

फूलियाकलां राजेश शर्मा। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धनोप माता शक्तिपीठ परिसर में गोस्वामी समाज के सहयोग से धर्मशाला का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेने के लिए हाल ही में समाज की कार्यकारिणी और वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

​वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति निरीक्षण के दौरान पूर्व पुष्कर अध्यक्ष रामेश्वर भारती प्रतापपुरा और नो गांव मंडल अध्यक्ष दिनेश गिरी गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने निर्माण कार्य की बारीकियों को देखा और चल रहे कार्य पर संतोष व्यक्त किया। धर्मशाला अध्यक्ष गोपाल पुरी ने अब तक हुए कार्यों और आगामी योजना की विस्तृत जानकारी दी। ​समाज की एकजुटता का प्रतीक

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। जिनमें लादू पुरी, श्योजी पुरी देवलियाकलां, शिवराज गिरी पाड़लियां, संवारा भारती नागोला, नाथू गिरी, तेजूपूरी रलायता, गणेश गिरी, भगवत गिरी अजगरी, बबलू पुरी लल्लाई, लक्ष्मण गिरी बिलिया, राजू गिरी हुकमपुरा खेड़ा शामिल थे। सभी कार्यकारिणी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से उन सभी दानदाताओं और समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया जिनके आर्थिक सहयोग से यह पुनीत कार्य संपन्न हो रहा है।पदाधिकारियों ने कहा कि यह धर्मशाला न केवल समाज के यात्रियों के लिए विश्राम का केंद्र बनेगी, बल्कि सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक होगी।

​निरीक्षण के अंत में सभी ने "ॐ नमो नारायण" और "जय धनोप माता" के जयघोष के साथ समाज की उन्नति की कामना की।

Tags

Next Story