फूलियाकलां पुलिस की 'स्ट्राइक': देवरिया खेड़ा में घर के अंदर मिला 25 किलो डोडा चूरा, तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फूलियाकलां पुलिस की स्ट्राइक: देवरिया खेड़ा में घर के अंदर मिला 25 किलो डोडा चूरा, तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
X

फूलियाकलां राजेश शर्मा। फूलियाकलां थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई इस छापेमारी से इलाके के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

​कट्टों में भरा मिला मौत का सामान

​थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को थाने में मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि देवरिया के पास देवरिया खेड़ा गांव में मादक पदार्थों की खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना की तस्दीक होने पर पुलिस टीम ने देवरिया खेड़ा निवासी नारायण गुर्जर पिता लादू गुर्जर के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के भीतर से 2 कट्टे बरामद हुए, जिनमें 25 किलो 180 ग्राम अवैध डोडा चूरा भरा हुआ था।

​NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू

​पुलिस ने अवैध डोडा चूरा को नियमानुसार वजन कर जब्त कर लिया है। आरोपी नारायण गुर्जर के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि यह डोडा चूरा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई आगे कहां की जानी थी। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Next Story