सांगरिया के विकास को मिली संगठनात्मक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

फूलियाकलां राजेश शर्मा। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के शिर्ष नेतृत्व ने यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व भाजपा के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल राठौड़ की अनुशंसा पर आगामी पंचायत राज चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में फूलियाकलां उपखंड से सांगरिया के विकास शर्मा को उदयपुर ग्रामीण विधानसभा में बतौर प्रवासी प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। शर्मा पूर्व में टोंक विधानसभा चुनाव, टोंक -सवामाधोपुर लोकसभा चुनाव, पंजाब होशियारपुर लोकसभा में चबैवाल विधानसभा चुनाव, देवली -उनियारा उप चुनाव व अंता उप चुनाव में भी संगठन का धरातलीय कार्य किया है। शर्मा को संगठनात्मक धरातलीय कार्य करने का अनुभव है। शर्मा संघ के स्वयंसेवक होने के साथ ही संगठन के धरातलीय कार्य के मर्मज्ञ है। विकास शर्मा ने नवीन दायित्व प्रदान करने के लिए भाजपा शिर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। विकास शर्मा आगामी पंचायत राज चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव के तहत अपनी संगठन सेवा उदयपुर ग्रामीण विधानसभा में देंगे। जय मां भारती। चरैवेति चरैवेति।
