जैनाचार्य प्रवचन 9 दिन तक चलेगा, होली चातुर्मास 8 को धनोप में

फूलियाकलां राजेश शर्मा।
पन्ना सोहन गुरु संघ के जैनाचार्य 1008 सुदर्शन लाल जी म.सा. का होली चातुर्मास धनोप मे आचार्य सहित आदि ठाणा 4 व महासती ठाणा 5 का मंगल प्रवेश हुआ। नानक वंश के अष्टम् पट्टधर, शासन गौरव, युवा मनीषी, प्रज्ञामूर्ति, आगम मर्मज्ञ आचार्य प्रवर 1008 सुदर्शनलाल म.सा., प्रखर वक्ता, गहन अध्यवसायी भव्यदर्शन मुनि म.सा., "प्राज्ञनन्दन" विद्याभिलाषी सौख्यदर्शन मुनि जी म.सा., सेवाभावी पुण्यदर्शन मुनि म. सा. आदि ठाणा 4 व महासती संयमलता म.सा., महासती सौम्यलता म.सा., महासती विनयप्रज्ञा म.सा., महासती विधिप्रज्ञा म.सा., महासती विदेहप्रज्ञा म.सा. आदि ठाणा 5 सभी संतों का होली चातुर्मास प्रवास धनोप में ही होगा तथा आचार्य सुदर्शन लाल जी म.सा. के सानिध्य में शुक्रवार 27 फरवरी से शनिवार 7 मार्च तक नौ दिनों तक प्रवचन का आयोजन होगा। राम की मर्यादा और कृष्ण की मधुरता जीवन का संतुलन पर आधारित भव्यदर्शन म.सा. का प्रवचन सायः 07:30 बजे से 08:30 बजे तक सदर बाजार धनोप में होगा। जिसमें गांव की सभी सज्जन सादर आमंत्रण है।
