जल अर्पण दिवस पर धनोप पंचायत में जल संरक्षण एवं जन जागरूकता का दिया संदेश

जल अर्पण दिवस पर धनोप पंचायत में जल संरक्षण एवं जन जागरूकता का दिया संदेश
X

फूलियाकलां राजेश शर्मा |जल अर्पण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत धनोप में जल संरक्षण एवं जनजागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता मयंक शर्मा, चंबल प्रोजेक्ट से डिम्पल मीणा तथा कनिष्ठ अभियंता गौरव शर्मा उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत की ओर से प्रशासक रिंकू वैष्णव, प्रशासक प्रतिनिधि लक्ष्मण वैष्णव सहित ग्रामीणजन मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामवासियों ने अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अभियंता मयंक शर्मा ने जल अर्पण दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने आदर्श ग्राम धनोप में जल प्रबंधन को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए तथा DMFT डीएमएफटी फंड के माध्यम से कराए जाने वाले जल संबंधी कार्यों की जानकारी भी साझा की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव से जुड़े जल संबंधी मुद्दे अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों द्वारा कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही जल्द ही नए कुएं का निर्माण करवाकर ग्रामीणों को खारे पानी की समस्या से राहत दिलाने की बात कही गई। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों को पानी बचाने की शपथ दिलाई गई और जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

Next Story