भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष में गांव बस्ती चलो अभियान का समापन छीपा के बालाजी फूलियाकलां में सम्पन्न

फूलियाकलां राजेश शर्मा।फूलियाकलां मण्डल के शक्ति केन्द्रों पर तीन दिनों से चल रहे गांव- बस्ती-वार्ड चलो अभियान का समापन रविवार को छीपा के बालाजी फूलियाकलां में मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। फूलियाकलां के शक्ति केन्द्रों पर तीन दिन चले कार्यक्रमों के अंतिम दिवस पर फूलियाकलां के छीपा के बालाजी प्रांगण में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व गणमान्य नागरिकों से सम्पर्क किया तथा उनका स्वागत व सम्मान किया गया। साथ ही फूलियाकलां के मुख्य बाजार में सभी के समक्ष राज्य और केंद्र सरकार की जनहित कल्याण कारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल, भाजपा मंडल महामंत्री जगदीश प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण वैष्णव, प्रहलाद जाट, कोषाध्यक्ष ऐरी लाल, मंत्री घनश्याम सेन, ताराचंद रेगर, पूर्व मंडल महामंत्री भागचंद चाडा, जिला कार्यकारिणी सदस्य महावीर हेडा, फूलियाकला प्रशासक प्रतिनिधि रामधन जाट, घनश्याम, नारायण टाटड, सीआर गिरिराज वैष्णव, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री दीपक सेन, राकेश मीणा, हरिसिंह लामरोड़, सूरतराम माली, पूर्व ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री रामराज गोदारा, रामलाल रेगर, रामदेव, राजु प्रजापत, महादेव प्रजापत, मांगी लाल, भेरु बैरवा, मलाराम गुर्जर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story