अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ फूलियाकलां पुलिस की कार्यवाही, एक ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त

X
By - vijay |9 Jan 2026 6:49 PM IST
फूलियाकलां राजेश शर्मा। फूलियाकलां थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया। फूलियाकलां थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फूलियाकलां थाना सर्कल के धनोप क्षेत्र के जोरा का खेड़ा से एक ट्रैक्टर ट्रॉली में बजरी ले जा रहे थे। जिसे फूलियाकलां थाना पुलिस ने जप्त कर लिया। चालक पुलिस को देखकर बजरी से भरें ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बजरी से भरें ट्रैक्टर ट्राली को थाने ले आई। वहीं पुलिस ने माईनिंग विभाग को सूचना दी।
Tags
Next Story
