धनोप माताजी मंदिर में विद्युत लाइनों का कायाकल्प: शॉर्ट सर्किट की समस्या से मिली मुक्ति

फूलियाकलां राजेश शर्मा।धनोप माताजी ट्रस्ट द्वारा बिजली सिस्टम इंप्रूवमेंट के तहत समस्त समाज धर्मशाला व आवंटित दुकानों तक एलटी लाइन कार्य नेटवर्क नये विद्युत को लगाकर सिंगल फैज लाइन से थ्री फैज लाइन इंसुलेटेड रैबिट कंडक्टर डालकर एलटी लाइन सर्किट को सुरक्षित किया गया। प्रत्येक समाज की धर्मशाला तक थ्री फैज मीटर व आवंटित दुकानों पर नए सिंगल फैज मीटर लगाकर सिस्टम सुधार किया गया। संपूर्ण रोड लाइट सर्किट में नए पोल लगाकर नई रोड लाइट सुधार किया गया। जिसमें लगभग 60 पोल 9 मीटर ऊंचाई वाले लगाकर 7 किलोमीटर तार लगाकर सिस्टम सुधार किया। ट्रस्ट द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगाकर लोड अधिक होने से पावर समस्या हल कर नए दो एमआईपी कनेक्शन एवीवीएनएल से लेकर सिस्टम सुधार किया गया। विद्युत विभाग राज्य सरकार कॉन्टैक्टर ओम प्रकाश वैष्णव ने जानकारी दी की मंदिर ट्रस्ट द्वारा धनोप माता मंदिर परिसर में विद्युत सप्लाई सुधार का कार्य दिया गया जिसे 10 दिवस में कार्य को पूर्ण कर दिया गया है। उक्त बिजली सुधार कार्य में सामग्री व मजदूरी सहित 30 लाख का खर्चा मंदिर ट्रस्ट ने वहन किया है। वहीं ट्रस्ट व्यवस्थापक हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि धनोप माताजी राज्य सरकार बिजली विभाग के कॉन्टैक्टर द्वारा विद्युत लाइन में नए सिस्टम चालू करवाया गया है जिसमें लगभग 25 से 30 लाख रुपए की लागत का खर्चा आया है। उक्त खर्चा श्रद्धालुओं के द्वारा दान पात्र में आई भेंट राशि के दरमियान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत के अधोहस्ताक्षर बैंक चैक के जरीय दी जाएगी।
