राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान एवं रोबोटिक्स प्रदर्शनी आयोजित

X
By - vijay |28 Feb 2026 6:40 PM IST
फूलियाकलां राजेश शर्मा।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर श्री कल्याण गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान, रोबोटिक्स एवं स्टीम मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीबीईओ सत्यनारायण कुमावत रहे।श्री कल्याण सेवा संस्थान अध्यक्ष सुभाष लढा़ एवं कार्यक्रम प्रमुख रोहित चौहान तीनों अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को ध्यानपूर्वक सुना, मॉडलों का अवलोकन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं पदक प्रदान किए। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति उत्साह एवं नवाचार की भावना को और सुदृढ़ किया।
Next Story
