दो दिवसीय वॉक पीठ का हुआ समापन

शाहपुरा राजेश शर्मा। शाहपुरा ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों की वाक् पीठ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनोप के तत्वाधान में आयोजित माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य की आयोजित सत्रारंभ वॉक पीठ मंगलवार से बुधवार 2 दिन तक आयोजित हुई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि संयुक्त निर्देशक अजमेर अनिल कुमार शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि तेजपाल उपाध्याय सेवानिवृत्त उपनिदेशक, जयदेव जोशी सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी, राजेंद्र प्रसाद ओझा सेवानिवृत्त प्राचार्य थे। आयोजक संस्था प्रधान जितेंद्र राय उपाध्याय ने बताया कि दो दिवसीय वॉक पीठ में संस्कार निर्माण (नैतिक शिक्षा) पीईईओ के कार्य एवं दायित्व, हरियालों राजस्थान, विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाएं, विभागीय जांच, तनाव प्रबंधन, अनुपयोगी सामग्री निस्तारण विषय पर समूह चर्चाएं एवं वार्ताऐं प्रस्तुत की गई। सेवानिवृत्त होने वाले संस्था प्रधानों का सम्मान किया गया। विद्यालय के भामाशाह एवं एसडीएमसी व एसएमसी सदस्यों का स्वागत सम्मान किया गया। स्थानीय विद्यालय के स्टाफ सदस्यों का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीईओ ने की एवं उद्बोधन में आयोजक संस्था प्रधान एवं वॉक पीठ कार्यकारिणी का सुव्यवस्थित वॉक पीठ संचालन के लिए आभार प्रकट किया।
