जहाजपुर में गणगौर उत्सव की धूम: महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह से की ईसर-गौरी की पूजा-अर्चना

जहाजपुर में गणगौर उत्सव की धूम: महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह से की ईसर-गौरी की पूजा-अर्चना
X


जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब)। क्षेत्र में गणगौर उत्सव पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर महिलाओं ने ईसर-गौरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। उत्सव के दौरान आरती अग्रवाल को गणगौर और अग्रवाल को ईसर के रूप में विशेष श्रृंगार से सजाया गया, जो पूरे कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम में रेखा अग्रवाल, काजल अग्रवाल, चंदा अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, साक्षी एवं आरती अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने लोकगीतों की धुनों पर नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।

पारंपरिक रीति-रिवाजों से महका वातावरण

गणगौर पर्व के दौरान महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाकर और सोलह श्रृंगार कर माता गौरी की आराधना की। उल्लेखनीय है कि यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, वहीं कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की कामना के साथ इस व्रत को श्रद्धापूर्वक रखती हैं। राजस्थान की संस्कृति में गणगौर का विशेष महत्व है, जहाँ जयपुर सहित प्रदेशभर में भव्य शोभायात्राएं और सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story