हिन्दू प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ

हिन्दू प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ
X

शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार स्पोर्ट क्लब द्वारा शाहपुरा में पहली बार हिंदू प्रीमियर लीग की शुरुआत की गई । क्लब के अध्यक्ष सीए अशोक बोहरा ने बताया के कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रहे । विशिष्ट अतिथि के रूप में सीताराम बाबा रहे । हनुमान चालीसा के पाठ के साथ पहले मैच की शुरुआत हुई। पंकज सुगंधी , महावीर सैनी , राजेंद्र बोहरा, मोहन गुर्जर ,चिनार कुमार भी मौजूद रहे।

इस आयोजन में 10 टीम हिस्सा ले रही है क्लब सचिव अवधेश शर्मा ने बताया आज 4 मैच खेले गए,

पहले मुकाबला महावीर इलेवन वर्सेज बालाजी इलेवन के बीच खेला गया जिसमें महावीर इलेवन ने 75 रन का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में बालाजी इलेवन ने 8.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया । मैन ऑफ द मैच मनीष कोली रहे जिन्हें विशाल जी घुसर द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया ।

दूसरा मुकाबला तिरुपति इलेवन वर्सेज द्रोणा इलेवन के बीच खेला गया जिसमें तिरुपति इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रनों का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में द्रोणा इलेवन निर्धारित ओवर में 71 रन ही बना सकी । तिरुपति इलेवन ने 36 रनों से मुकाबला जीता । मैन ऑफ द मैच पुनीत शर्मा रहे ।

तीसरे मुकाबले में सिद्धि विनायक लीजेंड्स वर्सेज सांवरिया सेठ इलेवन के बीच खेला गया जिसमें पहले बैटिंग करते हुए 131 रनो का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में सांवरिया सेठ इलेवन सात विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए । सिद्धि विनायक लीजेंड्स ने 36 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच रघुवीर दमामी रहे जिन्होंने 24 गेंदों में 51 रन बनाए और 2 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट भी लिए। जिन्हें बालू राम सेन द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

आज का अंतिम मैच चौथा मुकाबला देव दरबार रॉयल्स वर्सेज महावीर इलेवन के बीच खेला गया जिसमें पहले बैटिंग करते हुए 90 रनों का लक्ष्य रखा जिसके बाद दूसरी इनिंग में देव दरबार रॉयल्स ने 64 रन बनाए और महावीर इलेवन टीम विजेता रही । कमल कहार मैन ऑफ द मैच रहे ,मोनू जी गाडरी द्वारा मैन ऑफ द मैच अवार्ड को सम्मानित किया गया।

इस मोके पर क्लब के चाहत खंडेलवाल, पंकज सोनगरा , देवेश तपन ,विनय बिरला, मुकेश घुसर, दिनेश कहार , राहुल बोहरा , विकाश शर्मा सहित 50 सदस्य उपस्थित रहे।

Tags

Next Story