नई दुनिया” कार्यक्रम में नन्हीं पर्यावरण दूत की सोच बनी वैश्विक प्रेरणा, हरित संदेश पहुंचा दुनिया भर में

शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार |पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बना चुकी नन्हीं पर्यावरण दूत ग्रीन लिटिल बेबी नाम से प्रशिद्ध श्रेया कुमावत की प्रेरणादायक आवाज़ माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारीज के शांतिवन परिसर से संचालित मधुबन 107.8 FM रेडियो स्टेशन पर गूंजी।
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन संचालित इस मूल्यनिष्ठ रेडियो मंच पर ‘नई दुनिया’ (सतत विकास एवं पर्यावरण को समर्पित कार्यक्रम) में आर.जे. सुभा द्वारा श्रेया के विचारों और उनके कार्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस विशेष प्रसारण के माध्यम से श्रेया कुमावत का पर्यावरण संरक्षण का संदेश देश-विदेश तक पहुंचा। रेडियो के साथ-साथ यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर भी इस कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, जिससे उनके विचारों को राष्ट्रीय ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली।
मधुबन रेडियो परिवार ने भी श्रेया कुमावत के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का श्रेया का प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक है और समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।
श्रेया कुमावत ने अपने संदेश में पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली और प्रकृति संरक्षण का आह्वान करते हुए लोगों को हरित भविष्य के निर्माण में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
संदेश :“प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है, इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी — आइए मिलकर इसे सुरक्षित रखें और हरियाली बढ़ाएं।”
