अवैध मत्स्य आखेट जारी, केमिकल डालकर निकाली जा रही मछली

अवैध मत्स्य आखेट जारी, केमिकल डालकर निकाली जा रही मछली
X

शक्करगढ़। क्षेत्र के भीमपुरा बांध में इन दिनों अवेध मत्स्य आखेट किया जा रहा है। दिन रात दर्जनों लोग मछलियां पकड़ रहे है तो दूसरी ओर कई बाहरी लोगो ने इसे धंधा बना लिया है। ग्रामीणों ने बताया की बांध के आस पास सैकड़ों बीघा कृषि भूमि है, जहां हमारे पशु चरते हैं और पानी पीने बांध में ही जाते है। यहां रात के अंधेरे में बांध के पानी में केमिकल डाला जा रहा है, जिससे पशु बीमार होने के साथ ही मछलियों के अलावा भी कई दूसरे जीव जंतु केमिकल का शिकार हो रहे है। विदित रहे कि बांध का मत्स्य आखेट का टेंडर 31 मार्च को ही खत्म हो गया था। ठेकेदार के जाने के बाद कई बाहरी व्यक्तियों सहित आस पास के लोग मत्स्य आखेट शुरू कर दिया। बांध में अनुमानित 5 से 7 लाख की मछली होना बताया जा रहा है। जिससे सरकार के राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।

Next Story