शौच जाने घर से निकली महिला को युवक ले गया, किया रेप

X
By - bhilwara halchal |6 May 2024 8:42 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। शौच जाने घर से निकली महिला को एक युवक अपने साथ ले गया और बिजौलियां इलाके में उसके साथ रेप किया। यह आपबीती महिला ने हनुमान नगर थाने में दी रिपोर्ट में बयां की।
हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खां ने बताया कि एक महिला 19 अप्रैल को घर से शौच जाने के लिए निकली थी, जिसे एक युवक बहला-फुसला कर ले गया। इस संबंध में परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने तलाश कर महिला को दस्तयाब किया। महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपित उसे शादी का झांसा देकर ले गया और बिजौलियां इलाके में उसे रखा, जहां उसके साथ रेप किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
Next Story
