पेयजल सप्लाई नहीं होने से गुस्साई महिलाए,जहाजपुर-देवली मार्ग पर लगाया जाम

X
By - मदन लाल वैष्णव |21 Jun 2024 2:37 PM IST
जहाजपुर। उपखंड क्षेत्र के कुराडिया गांव में पिछले करीब 10 दिन से पेयजल सप्लाई नहीं होने के चलते आक्रोशित महिलाएं शुक्रवार को सड़कों पर उतर आई। महिलाओं ने जहाजपुर देवली मार्ग पर पानी के मटके लेकर व कांटे लगाकर सड़क को जाम कर दिया । जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वही सूचना पर जहाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। महिलाओ ने बताया की गांव में पिछले 10 दिन से चंबल के नल का पानी नही आ रहा है जिसके चलते पानी की बूंद को तरस रहे है।
Next Story
