अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन युवा ने तेज किया ‘वैश्य मित्र’ सदस्यता अभियान

अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन युवा ने तेज किया ‘वैश्य मित्र’ सदस्यता अभियान
X



जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की युवा शाखा द्वारा संचालित ‘वैश्य मित्र’ सदस्यता अभियान को गति देने के लिए रविवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर नई नियुक्तियां करते हुए कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक में संभाग अध्यक्ष (युवा) देवेंद्र डाणी, जिला महामंत्री हर्षिल नागौरी तथा जहाजपुर विधानसभा प्रभारी प्रशांत अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने सभी से शीघ्र अपनी-अपनी टीम गठित कर पूरे जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने और संगठन की सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।

इस दौरान संगठन के मूल विचार “शुरुआत अपने घर से” को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने परिवार के सभी सदस्यों को ‘वैश्य मित्र’ के रूप में जोड़ने की अपील की गई।

बैठक में पंकज सर्राफ, भागचंद राठी, सौरभ जैन, अखिल मूंदड़ा, प्रवीण जैन, नवीन जैन, राहुल बंब और प्रहलाद सिंहल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सदस्यता अभियान से क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और वैश्य समाज की एकजुटता को और मजबूती प्राप्त होगी।

Tags

Next Story