जहाजपुर में निकला आरएसएस का पथ संचलन, फूलों से हुआ स्वागत

जहाजपुर में निकला आरएसएस का पथ संचलन, फूलों से हुआ स्वागत
X

पीपलूंद (दुर्गेश रेगर)। शाहपुरा जिले के जहाजपुर उपखंड कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कदम से कदम मिलाकर पथ संचलन निकाला गया। स्वयंसेवको ने दिया एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश पथ संचलन शाम 4 बजे करीब राजराजेश्वर मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर घांस भेरू चौराहा, चेतक चौराहा, जहाजपुर बस स्टैंड, मेन सदर बाजार, होते हुए आशापुरा माताजी मंदिर, बड़ चौक, जामा मस्जिद, कल्याण जी मंदिर, सहित जहाजपुर कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए। शाम 6 बजे वापस राजराजेश्वर मंदिर प्रांगण पर पहुंच कर संपन्न हुआ। इस मौके पर पथ संचलन का जगह-जगह पर विभिन्न समाज संगठनों सहित कस्बे वासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व दोपहर 3 बजे महाराणा विद्यालय प्रांगण में शस्त्र पूजन किया।

इस दौरान संत हरिदास महाराज, महंत नरसिंह मेहरू कला, मुख्य वक्ता श्याम बिहारी ग्रामीण विकास संयोजक चित्तौड़ प्रांत, दीपक गुजराती, शशिकांत पत्रिया, मनोज अग्रवाल, योगेश पत्रिया, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, जहाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, भाजपा पार्षद प्रधान कौशल देवी शर्मा, किशोर शर्मा, बजरंग दल के श्याम सिंह गुर्जर, संघ के गणेश राडी, सहित इत्यादि मौजूद थे।

Next Story