छात्र छात्राओं ने मेरा पौधा मेरा भविष्य व एक पेड़ मां के नाम जागरूकता रैली निकालकर, लोगों को किया जागरूक

छात्र छात्राओं ने मेरा पौधा मेरा भविष्य व एक पेड़ मां के नाम जागरूकता रैली निकालकर, लोगों को किया जागरूक
X

पीपलूंद (दुर्गेश रेगर) । शाहपुरा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के पीपलूंद कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान एवं हरियालो राजस्थान व एक पेड़ मां के नाम अभियान के कार्यक्रम का शुभारंभ पीपलूंद सरपंच वेद प्रकाश खटीक ने पौधारोपण कर किया। इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ सहित छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान व हरियालो राजस्थान के तहत 600 पौधे लगाए गए और मेरा पौधा मेरा भविष्य एवं एक पेड़ मां के नाम जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली पीपलूंद कस्बे के गली मोहल्लों सहित कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी सुरक्षा करने के बारे में जागरूक कर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित कर जागरूक किया। स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य विनीता शर्मा ने बताया की पेड़ पौधे लगाना तो पुण्य का काम है। हम सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा करने एवं पेड़ पौधों के महत्व के बारे में बताया कि पेड़ हमारे जीवन में बहुत उपयोगी है। इसलिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया।

इसी दौरान पीपलूंद सरपंच वेद प्रकाश खटीक, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष रमेश पारीक, बालिका विद्यालय के प्राचार्य संजय जोशी, स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य विनीता शर्मा, एवं छात्र छात्राओं सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Next Story