राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस

X
By - vijay |5 Sept 2024 3:37 PM IST
जहाजपुर (आज़ाद नेब) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्म दिवस पर महाविधालय में शिक्षक दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य शिखा अगरवाल के द्वारा की गई। कार्यक्रम में कालेज के छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्राचार्या शिखा जगरवाल ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुये अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रोफेसर सुनिता देवी मीणा, अनीस सर, लालचंद सैनी ने भी शिक्षक दिवस के उपलक्ष में विद्यार्थियों को अपने शिक्षा से संबंधित अनुभव दिये।
Next Story
