कायमखानी को परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया

शाहपुरा।
विश्व जनसंख्या दिवस 2024-2025 के अवसर पर जिला चिकित्सालय शाहपुरा में पदस्थ प्रसाविका हीरा बानू कायमखानी को उनके उल्लेखनीय कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भनिरोधक उपायों के प्रचार-प्रसार, महिला स्वास्थ्य सेवा में जागरूकता और निरंतर सेवाभाव से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान की है। उनकी इसी उत्कृष्ट सेवाभावना के लिए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल हीरा बानू के समर्पण को दर्शाता है, बल्कि स्वास्थ्य विभाग के अन्य कार्मिकों को भी प्रेरणा प्रदान करता है। उनके कार्य ने समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।