मिर्जापुर आकाशीय बिजली घटना चुनार ग्राम भौंरही पीड़ित मन्नू सोनकर

मिर्जापुर आकाशीय बिजली घटना चुनार ग्राम भौंरही पीड़ित मन्नू सोनकर
X

राजेन्द्र खटीक शाहपुरा! मिर्जापुर! ग्राम भौंरही चुनार मिर्ज़ापुर में मुन्नू सोनकर और करिया साहनी के लगभग दो दर्जन से ज्यादा जानवरों (बकरी) की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु की सूचना पाकर विगत कुछ दिन पहले चुनार में पीड़ित परिवार से फोन पर वार्ता कर घटना पर टेलीफोन से वार्ता हुई जिसमें जल्द आने और सरकारी आपदा प्रबंधन से आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया था उसी क्रम में कल चुनार में संगठन और पार्टी पदाधिकारियों संग चुनार पहुंच कर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद किया गया और अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द सरकारी आपदा राहत कोष से सहायता हेतु वार्ता कर एक हफ्ते में मदद पर कार्यवाही कर मदद की बात रखी l मेरे (सत्य प्रकाश सोनकर- प्रमुख महासचिव आंबेडकर वाहिनी) साथ,पूर्व पार्षद वरुण सिंह,बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव उमेश सोनकर और सचिव रामबाबू सोनकर,पार्षद रामकुमार यादव , संजय यादव , आशीष राय , सचिन यादव ,एड0 विनोद सोनकर सहित दर्जनों समाजवादियों ने पहुंच कर जानकारी लिया और दोनों परिवारों को अपने पास से पांच-पांच हजार की आर्थिक मदद किया और अधिकारियों से वार्ता कर आपदा राहत कोष से मदद करने हेतु वार्ता कर जल्द से जल्द आर्थिक सरकारी मदद हेतु भरोसा दिया साथ ही अधिकारियों द्वारा एक हफ्ते के अंदर प्रति बकरी चार हजार रुपया देने की बात बताई गई ।

स्थानीय नेताओं में रंजीत सोनकर नगर उपाध्यक्ष , खटाई सोनकर पूर्व प्रधान , सोनू सोनकर बूथ अध्यक्ष , योगेंद्र आर्या , अवधेश सोनकर , संदीप सोनकर, अभिषेक , बहादुर लाल मौजूद रहे।

Tags

Next Story