प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध पालिका का विशेष अभियान, 1150 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त

शाहपुरा।राज्य सरकार एवं जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 1150 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया तथा नियमानुसार जुर्माना राशि भी वसूल की गई।
अभियान के दौरान व्यापारी वर्ग एवं आमजन को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु समझाइश दी गई। पालिका टीम ने दुकानदारों एवं ग्राहकों से कपड़े अथवा जूट के थैले का उपयोग करने तथा प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग पूर्णतः बंद करने की अपील की।
इस अभियान में पालिका की अधिशासी अधिकारी रिंकल गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता कुलदीप जैन, स्वास्थ्य निरीक्षक हेमंत दत्त, स्वच्छ भारत मिशन इंजीनियर प्रहलाद सहित जमादार विकास घुसर, सत्येंद्र कुमार, कालू लाल, उत्तम , घीसू लाल, लखन, नितिन, अमित, संदीप एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिशासी अधिकारी रिंकल गुप्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी नागरिक प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग बंद करें और कपड़े या जूट के थैले का प्रयोग करें। पालिका द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
