एक दिवसीय क्षेत्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

एक दिवसीय क्षेत्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
X

शाहपुरा राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-विद्या प्रोफेशनल एंड टेक्नीकल कॉलेज पालड़ी में चूरिया मूरिया सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरणीय सततता एक साझा भविष्य विषय पर एक दिवसीय क्षेत्रीय संगोष्ठी का शनिवार को प्राचार्य जसवंत सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। हरित लेखा अंकेक्षण समिति की समन्वयक अंजलि सांखला ने बताया कि स्वागत पश्चात मुख्य वक्ता मा .ला. व. राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. बी एल जागेटिया ने पी पी टी के माध्यम से प्रकृति माँ शीर्षक से विभिन्न पर्यावरणीय समस्याओं , उनके कारण और समाधान के उपायों, नवाचारों पर विस्तार से विचार प्रदर्शित किए हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया।द्वितीय सत्र में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. अन्नू कपूर ने आध्यात्मिक प्रकृतिवाद पर पी पी टी प्रस्तुति दी एवं कान्हा शांति वनम का उदाहरण देकर संपोषित भविष्य के लिए प्रकृति माँ को सहेजने का आह्वान किया। संस्था सदस्य रमेश अगनानी ने ग्लोबल वॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, जैव विविधता का हास, वनों के उन्मूलन और कचरे की समस्याओं के कारण और निराकरण के उपाय बताये। वेद पुराणों के श्लोकों से पौधों का मह्त्व बताया।से. नि. स्टेशन अधीक्षक व सदस्य अनिल शर्मा ने सोनोमीटर आधारित वाद्य यंत्र की वैज्ञानिक विवेचना करके पर्यावरण संरक्षण से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति दी।विद्यार्थियों ने पर्यावरण पर तैयार शोध पत्र और पोस्टर से प्रस्तुति दी जिनमे सर्वश्रेष्ठ अमोल अरोड़ा और आयुषि हाड़ा को अतिथियों ने सम्मानित किया बाकी सहभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।कॉलेज की निदेशक इंजी. गीता चौधरी ने भी महाविद्यालय में प्रकृति संरक्षण हेतु संचालित गतिविधियों की जानकारी दी और आभार प्रदर्शित किया। प्राचार्य जसवंत सिंह ने उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत गतिविधियों के बारे में बताया। शुभम ओझा, कौशल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।संचालन सहायक आचार्य श्याम मनोहर सुथार ने किया।

Tags

Next Story