गर्मी का सितम ! राजस्थान में 50 डिग्री तक पहुंचा तापमान

गर्मी का सितम ! राजस्थान में 50 डिग्री तक पहुंचा तापमान
X

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में इन दिनों जबर्दस्त गर्मी पड़ रही है। राजस्थान में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। यह देश में सर्वाधिक रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन में और अधिक गर्मी की चेतावनी जारी की है। विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी यूपी को लेकर चेतावनी जारी की है।

तेज गर्मी और लू के चलते लोगों को काफी परेशान हो सकती है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने दिन के साथ-साथ अब रात में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की है। उधर, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगर रात का तापमान लगातार सामान्य से अधिक रहा, तो यह फसलों के लिए काफी नुकसानदायक साबित होगा।

Next Story