विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा एवं सीड बॉल वितरण कार्यक्रम आयोजित


शाहपुरा, विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में, राजस्थान की ग्रीन लिटिल बेबी नाम से प्रशिद्ध श्रेया कुमावत ने महाप्रभु स्वामी रामचरण कन्या विद्यापीठ संस्थान, शाहपुरा मे पौधा एवं इको फ्रेंडली सीड बॉल का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रघुनंदन सोनी, नगर परिषद के सभापति और पंकज सुगंधी, भाजपा के नगर अध्यक्ष ने भाग लिया। कन्या विद्यापीठ के प्राचार्य डा. ओम प्रकाश कुमावत ने अतिथियों का स्वागत किया और ग्रीन लिटिल बेबी का परिचय करवाया।

कार्यक्रम की शुरुआत में, महाप्रभु स्वामी कन्या विद्यापीठ एवं B.Ed शिक्षिकाए द्वारा ग्रीन लिटिल बेबी का भव्य स्वागत किया गया। नगर परिषद के सभापति रगुनंदन सोनी द्वारा अपने उद्बभोदन में श्रेया कुमावत की प्रशंसा करते बताया की देश की नव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी ने भी हरित क्रांति की जनक बताते हुए सभी स्कूल के बच्चों प्रेरित होकर हरियाली के प्रति एक नया कदम उठाएंगे।। ग्रीन लिटिल बेबी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बोला आप हम सभी का सहयोग मिले तो हरियाली मे इतिहास रच देंगे.

इस कार्यक्रम में, ग्रीन लिटिल बेबी ने विद्यार्थियों और अतिथियों को पौधे एवं इको फ्रेंडली सीड बॉल पोटली जो कपडे द्वारा स्वम तयार किया गया है उसमे हर्बल मेडिसिन, फ्रूट, छाया दार पेड़, और सदाबर सब्जी बेल की सीड बॉल वितरित किए है। आने वाली जुलाई माह मे ग्रीन लिटिल बेबी द्वारा अपने 13 जन्मदिन के अवसर पर सभी स्कूलों के बच्चों, सार्वजनिक जगह, बस स्टैंड, रेलवे प्लेटफार्म पर जाकर 25 हजार से 30 हजार सीड बॉल वितरण करने का लक्ष्य है जो जिले का सबसे बड़ा अभियान होगा। दिन रात सीड बॉल बनाने के लिए अपनी बच्चों की टीम के कार्य कर रही lऔर पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा, "पेड़ हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, हमारे वातावरण को स्वच्छ रखते हैं, और हमें छाया प्रदान करते हैं।"

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना था। ग्रीन लिटिल बेबी की इस पहल की सराहना की जा रही है और उम्मीद है कि यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान करेगा।

इस इस कार्यक्रम में मंच संचालक ज्योति शर्मा, ओम प्रकाश वर्मा बृजेश शर्मा लेखराज पाराशर बालू राम कुमावत एवं रामधन कुमावत नरेश व्यास आदि उपस्थित थे।

Tags

Next Story