राजपूत समाज सेवा समिति शाहपुरा की बैठक संपन्न,चौहान व बडगूजर का सम्मान

राजपूत समाज सेवा समिति शाहपुरा की बैठक संपन्न,चौहान व बडगूजर का सम्मान
X

राजपूत समाज सेवा समिति शाहपुरा की बैठक संपन्न,चौहान व बडगूजर का सम्मानराजपूत समाज सेवा समिति की बैठक राजपूत समाज सेवा समिति शाहपुरा अध्यक्ष रामेश्वर सिंह चौहान की अध्यक्षता में राजपूत समाज सेवा समिति छात्रावास माणाघाट की पाल तरण ताल के पास संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष ने संगठन पर समाज के सभी गणमान्य पदाधिकारी एवंसदस्यों को समाज के सभी सामाजिक कार्यक्रमों में जुड़ने का आह्वान किया। राजपूत समाज समिति सेवा समिति के सचिव गजराज सिंह राठौड़ ने समाज में समरसता, एकरूपता बनाए रखने के लिए जोर दिया समाज का प्रत्येक व्यक्ति सामाजिक क्रियाकलापों में अग्रसर रहे इस अवसर पर हमारे समाज के शिक्षा के क्षेत्र में गौरव प्राप्त करने वाले अरविंद सिंह चौहान जिनका प्राचार्य पद पर पदोन्नति राजकीय माध्यमिक विद्यालय आमली गंगापुर सहाड़ा ब्लॉक में पदस्थापन होने पर एवं गोविंद सिंह बडगूजर प्राचार्य पद पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगला धरियावद प्रतापगढ़ जिले में पदस्थापन होने पर राजपूत समाज सेवा समिति के गणमान्य पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत कर उन्हें अध्यक्ष एवं विशिष्ट पदाधिकारी द्वारा साफा बंधवाकर, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र सभी के द्वारा मालाऐ पहनाकर स्वागत एवं सम्मान समारोह किया गया।इस अवसर पर हमारे विशिष्ट पदाधिकारी राजेंद्र सिंह सांखला, आजाद सिंह सांखला, छात्रावास अध्यक्ष तेजपाल सिंह चौहान , देवेंद्र सिंह गहलोत, सुरेश सिंह चौहान, राम सिंह चौहान सभी ने अपने विचार व्यक्त किया। इस समारोह के अवसर पर शंभू सिंह सोलंकी, देवेंद्र सिंह गहलोत, महेंद्र सिंह चौहान, भंवर सिंह पडिहार, भंवर सिंह गहलोत, घीसू सिंह गोड, दशरथ सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह सिसोदिया, किशोर सिंह राठौड़, योगेंद्र सिंह भाटी, प्रिंस सिंह चौहान, उज्जवल सिंह चौहान, भगवत सिंह निर्वाण, जय सिंह भाटी, अजय सिंह भाटी, इस अवसर पर प्राचार्य अरविंद सिंह चौहान एवं प्राचार्य गोविंद सिंह बडगूजर ने भी अपने विचार रखे, राजपूत समाज सेवा समिति के सभी सदस्यों ने बैठक एवं सम्मान समारोह में भाग लिया। उक्त जानकारी राजपूत समाज सेवा समिति शाहपुरा के सचिव ने दी।

Tags

Next Story