लोडिंग टेंपो से 48 किलो डोडा-चूरा बरामद, चालक गिरफ्तार

लोडिंग टेंपो से 48 किलो डोडा-चूरा बरामद, चालक गिरफ्तार
X

भीलवाड़ा। रायला पुलिस ने एक टेंपो में तस्करी कर ले जाया जा रहा 48 किलो मादक पदार्थ जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि चालक को यह डोडा-चूरा भरे दो कटर््न चित्तौडग़ढ़ जिले में एक व्यक्ति ने बिजली के सामान बताकरअंबाला ले जाने के लिए दिये थे। चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

रायला पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि लोडिंग टेंपो में एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर रायला क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर सूचना के मुताबिक आये टेंपो को रुकवाया। तलाशी लेने पर टेंपो में दो कटर््न रखे मिले, जिन्हें चेक किया तो डोडा-चूरा भरा मिला। वजन करवाने पर डोडा-चूरा 48 किलो पाया गया। पुलिस ने डोडा-चूरा सहित टेंपो को जब्त कर उत्तरप्रदेश के आगरा जिले के कठवारी निवासी करण पुत्र जगदीश कश्यप को गिरफ्तार कर एनडीपी एस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह कंपनी का टेंपो है, जिसे चालक पूना से पंजाब ले जा रहा था।

चालक ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह कंपनी का यह टेंपो लेकर पूना से पंजाब की ओर जा रहा था। उसे चित्तौडग़ढ़ जिले में एक व्यक्ति मिला, जिसने उसके टेंपो में दो कर्टन रखे। इन कर्टन में उसने बिजली के सामान होने की बात कही। साथ ही उसने यह बताया कि यह कर्ट्न अंबाला में उससे लेने के लिए संबंधित व्यक्ति आ जायेगा। फिल्हाल पुलिस युवक मामले की छानबीन कर इस बात की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है कि टेंपो चालक की दी यह जानकारी सही है या गलत। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी। बता दें कि यह कार्रवाई रायला थाना प्रभारी बच्छ राज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

Next Story