मैराथन दौड़ से दिया, फिट इंडिया का संदेश

रायला 22 अक्टूबर युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार आज ग्राम पंचायत स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायला में उप प्रधानाचार्य प्रेम शंकर जोशी के मुख्य अतिथि एवं ग्राम विकास अधिकारी रायला सुरेश कुमार जीनगर की अध्यक्षता में किया गया। उप प्राचार्य सुरेश कुमार कुमावत के अनुसार मैराथन दौड़ को अतिथियों ने विद्यालय प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों की मैराथन दौड़ विद्यालय परिसर से ईरांस चौराहा तक तथा वहां से वापस विद्यालय परिसर तक व छात्राओं की मैराथन दौड़ विद्यालय परिसर से ओवर ब्रिज की पुलिया तक से वापस विद्यालय प्रांगण तक दौड़ लगाकर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश दिया। मैराथन दौड़ में विद्यालय के 500 छात्र-छात्राओं के साथ महिला शिक्षक, पुरुष शिक्षक,जनप्रतिनिधि अभिभावक एवं अन्य सरकारी कर्मचारी ने भाग लिया। मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में व्याख्याता नंदराम शर्मा, रामचंद्र जाट, कमल जोशी, बनवारी लाल जाट सुरेश चंद सौगन, निखिल बराला, मनीष राठी, बरजी जाट, सुचिता गुप्ता, आशीष अजमेरा, अंजली चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक सुमित्रा लढा, दीपक सोनी, शा.शि. सुनीता टोसावड़ा, प्रयोगशाला सहायक संतोष खाचरिया, गोविंद धोबी, का विशेष सहयोग रहा।

Next Story