रायला में शिक्षा के मंदिर में अभिभावक के साथ अभद्रता का आरोप

रायला में शिक्षा के मंदिर में अभिभावक के साथ अभद्रता का आरोप
X

रायला (लकी शर्मा)।रायला। कस्बे में संचालित हैप्पी हॉवर्स स्कूल में एक अभिभावक के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़ित अभिभावक ने रोते-बिलखते हुए उपतहसील कार्यालय में पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई।

अभिभावक का आरोप है कि स्कूल परिसर में उनकी बात सुनने के बजाय स्टाफ द्वारा अनुचित व्यवहार किया गया, जिससे वे आहत हुए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठी।

उपतहसीलदार सत्यनारायण ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बताया जा रहा है कि संबंधित छात्र कक्षा 8 में अध्ययनरत है।

Next Story