408 यूनिट किया रक्तदान

रायला | अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में रायला में मानव सेवा की अनोखी मिसाल देखने को मिली। ‘रक्तदान जागरूकता पखवाड़े’ के तहत रविवार को होटल राजहंस में आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना। पूरे दिन चले इस शिविर में कुल 408 यूनिट रक्तदान हुआ, जो क्षेत्र में जागरूकता और सेवा भावना का प्रतीक बन गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को समानता और सेवा का मार्ग दिखाया। रायला का यह आयोजन उन्हीं आदर्शों का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने बड़ी संख्या में रक्तदाताओं की भागीदारी को सराहते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

सोसायटी के सचिव शंकर लाल गाडरी ने बताया कि शिविर में रक्त संग्रहण के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) ब्लड बैंक और भीलवाड़ा के रामस्नेही अस्पताल ब्लड बैंक की विशेषज्ञ टीमों ने सेवाएं दीं। पखवाड़े का उद्देश्य जिलेभर में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है।

सोसायटी के अध्यक्ष ओम नारानीवाल ने बताया कि सुबह से ही रक्तदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे 408 यूनिट रक्त एकत्रित हो सका। यह रक्त जयपुर और भीलवाड़ा के विभिन्न अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी रहेगा।

शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

इस दौरान पूर्व मंत्री रामलाल जाट, ओम नारानीवाल, डॉ. आर.सी. सामरिया, हंसराज चौधरी, प्रद्युम्न सिंह, दुर्गा देवी बैरवा, महेश सोनी, रतन लाल चौधरी, भंवर खाजी, अनिल कोगटा, रामजस जाट, नितेश जाट, भगवती लाल टांक, महेंद्र जाट, गोपाल वर्मा कुंडिया, छोटू गुर्जर, हेमराज चौधरी, घनी मोहम्मद, मनोज जाट, मुन्ना नीलगर, चरण सिंह चौधरी, ईश्वर गुर्जर, जीवन टांक, कमल सेन, सांवर जाट, सोनू खा, हरीफ खा, रणजीत जाट, सुरेश गुर्जर, बालूराम बुनकर, जीवण खाजी, भंवर मेघवंशी, देवीलाल मेघवंशी, रामशेवर, कल्याण जाट सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Next Story