रायला में 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन के रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

रायला में 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन के रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
X

रायला (लकी शर्मा)।रायला। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड रायला के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि रायला के 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते शनिवार 14 मार्च 2026 को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन जसवंतपुरा, मेघरास, झांतल, डाबला, रायला, रूपाहेली, बनेड़ा, सरदार नगर और कमालपुरा के साथ ही 33 केवी गायत्री फीडर (मॉर्डन मिल, सुवालका इंडस्ट्रीज, सांईलीला सिंथेटिक्स, लक्ष्मी विलास, स्वाम आदि इंडस्ट्रीज) से निकलने वाले सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इसके कारण बनेड़ा क्षेत्र, रायला क्षेत्र और डाबला क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता द्वारा दी गई।

Next Story