रायला में फ्लैग मार्च: त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, आमजन को दिया सुरक्षा का भरोसा*

X
By - vijay |2 March 2026 12:54 AM IST
रायला | आगामी त्योहारों को देखते हुए रायला थाना पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। रायला थानाधिकारी मूल चंद वर्मा के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने मुख्य बाजार सहित संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।
थानाधिकारी वर्मा ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और आमजन में विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस ने नागरिकों से आपसी सौहार्द बनाए रखने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
Next Story
