रायला।आवणं माता मंदिर रोड पर पेड़ से झूलता मिला विवाहिता का शव, क्षेत्र में सनसनी

रायला (लकी शर्मा)। ईरास क्षेत्र में ईरास व बागा का खेड़ा के बीच आवणं माता मंदिर रोड पर मंगलवार शाम को एक विवाहिता का शव पेड़ से झूलता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान काली पत्नी सावर भील (25) निवासी ईरास के रूप में हुई है। राहगीरों व ग्रामीणों ने पेड़ पर महिला का शव लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना फैलते ही मौके पर सैकड़ों की तादाद में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद हाईवे एम्बुलेंस की सहायता से शव को रायला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया।
गुलाबपुरा थाने के सहायक उपनिरीक्षक महावीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
