रायला में स्वराज सूटिंग की पहल: 305 बच्चों को बैग-टिफिन वितरण

रायला (लकी शर्मा)।रायला। स्वराज सूटिंग लिमिटेड द्वारा कट्स संस्थान के सहयोग से शिक्षा एवं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु सीएसआर गतिविधि के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लांबियाकलां में 305 बच्चों को (स्कूल बैग लंच बॉक्स एवं वॉटर बोतल) एवं 3 कंप्यूटर एवं प्रिंटर का वितरण किया गया। परियोजना परिचय एवं स्वागत उद्बोधन गौहर महमूद केंद्र समन्वयक, कट्स ने किया ।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महेश व्यास मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बनेड़ा, रामेश्वर पारीक पूर्व सरपंच लंबियाकलां, विष्णु देवी पारीक प्रशासक लंबियाकलां, ने स्वराज सूटिंग लिमिटेड एवं कट्स संस्थान की इस पहल पर बहुत आभार व्यक्त किया एवं क्षेत्र में इस तरह के सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के हेतु प्रेरित किया। राहुल वर्मा जी कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस ऑफिसर, स्वराज सूटिंग लिमिटेड, ने विद्यार्थियों को कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी के बारे में विस्तार से बताया तथा विद्यार्थियों को कंपनी सेक्रेट्री कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए, कंपनी सेक्रेटरी की एक कंपनी के सुशासन में भूमिका को बताते हुए, सी.एस. के क्षेत्र में करियर गाइडेंस के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के एग्जीक्यूटिव मनीष जैन तथा एमडीएमसी सदस्य राधेश्याम माली, हमीद खान कायमखानी समाज सेवी, कैलाश सिंह जनप्रतिनिधि, हफीज मोहम्मद, महादेव गुर्जर वार्ड पंच, मदन गिरी गोस्वामी, उप केंद्र समन्वयक, गायत्री मोड़ रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को अल्पाहार दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन कट्स के गौरव चतुर्वेदी परियोजना समन्वयक ने किया एवं आभार प्रवीण शर्मा प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लंबियाकलां ने किया।
