शाहपुरा: आयुर्वेद चिकित्सालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शाहपुरा: आयुर्वेद चिकित्सालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
X

शाहपुरा (भैरू लाल लक्षकार)। तालुका विधिक सेवा समिति, शाहपुरा के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण विषय पर एक विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समिति की अध्यक्ष एवं अपर जिला व सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित हुआ।

शिविर के दौरान पैरालीगल वॉलेंटियर (PLV) रीना देवी ने उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण की महत्ता समझाते हुए प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शुद्ध पर्यावरण हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए अनमोल धरोहर है, जिसे बचाए रखना हम सभी का नैतिक और कानूनी कर्तव्य है। इस दौरान सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों और कानूनी प्रावधानों से भी लोगों को अवगत कराया गया।

बाल विवाह मुक्त भारत का आह्वान

पर्यावरण के साथ-साथ शिविर में सामाजिक कुरीतियों पर भी चर्चा की गई। पीएलवी रीना देवी ने 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' की जानकारी देते हुए बाल विवाह के गंभीर दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताते हुए लोगों को आपसी समझाइश से मुकदमों के निस्तारण हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर तालुका सचिव आज़ाद मोहम्मद, पैनल अधिवक्ता मोहम्मद शरीफ सहित चिकित्सालय का स्टाफ और लगभग 25 लाभार्थी उपस्थित रहे।

Tags

Next Story