सिंधी समाज ने किया भाविका का स्वागत

सिंधी समाज ने किया भाविका का स्वागत
X

भीलवाड़ा होनहार के होत चिकने पात आज शाम को शहर के सकल सिंधी समाज ने समाज की बालिका भाविका खोतानी का आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडनिस्ट्रेशन में मास्टर की डिग्री प्राप्त कर शहर में लौटने पर सकल सिंधी समाज ने भावभीना स्वागत कर फूल मालाओं से भाव भीना स्वागत कर अभिनंदन किया.

भाविका शहर के समाजसेवी खोतानी परिवार के श्री हरीश खोतानी व दिवंगत निशा खोतानी की सुपुत्री हैं.

इन्होंने उक्त विश्व विद्यालय की बिजनेस एनालिटिक्स के पाठ्यक्रम में मास्टर की उपाधि प्राप्त की है.

उल्लेखनीय है कि इन्हें कल उपाधि प्रदान करने के लिए गुजरात के गाँधीनगर में आयोजित दीक्षांत समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भारत में ओस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ओअम, गुजरात सरकार के मुख्य सचिव एम के दास व विश्व विद्यालय के डीन सहित कई अन्य अति विशिष्ट अतिथि भी मौजूद थे.

अतिथियों ने न केवल उपाधि प्राप्त करने बल्कि इस पाठ्यक्रम के लिए भविका द्वारा स्कोलरशिप प्राप्त करने के लिए क्वालीफाई करने के लिए भाविका की मुक्तकंठ से प्रशंसा की.

कार्यक्रम में स्थानीय गोविंद धाम के संत किशन दास ने भाविका को तिलक, माला, दुपट्टा व उपाधि स्वरूप प्राप्त टोपी मस्तक पर पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया उन्होंने प्रोत्साहन स्वरूप माया भी भेंट की.

इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं ही सिंधी समाज का नाम देश व दुनिया में रोशन करती हैं.

कार्यक्रम में सिंधी समाज के होनहार डॉ. लकी नारवानी का भी नागरिक अभिनंदन किया गया.

Next Story