बनेड़ा: मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत विशेष अभियान आयोजित, इब्राहिम पठान ने बीएलओ को सौंपी सूची

बनेड़ा: मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत विशेष अभियान आयोजित, इब्राहिम पठान ने बीएलओ को सौंपी सूची
X


बनेड़ा। बनेड़ा नगरपालिका क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर रविवार, 29 मार्च 2026 को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान राजनैतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने में सहयोग किया।

अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इब्राहिम पठान ने बताया कि रविवार को विशेष अभियान की तिथि होने के कारण वे प्रातः 09:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक मतदान केंद्र पर उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ समन्वय स्थापित कर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने में सहयोग किया। अभियान के तहत उन युवाओं के फॉर्म भरवाकर जमा किए गए, जो पहली बार मतदाता बनने के पात्र हैं।

पठान ने बताया कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण के उद्देश्य से उन्होंने कुछ वार्डों की एक विस्तृत सूची बीएलओ को उपलब्ध करवाई है। इस सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो अब बनेड़ा नगरपालिका क्षेत्र से पलायन कर चुके हैं। उन्होंने बीएलओ से आग्रह किया कि नियमानुसार जांच कर इन अपात्र नामों को मतदाता सूची से हटाया जाए ताकि भविष्य में होने वाले चुनावों में सूची पूरी तरह पारदर्शी और सटीक रहे।

Next Story