दश लक्षण पर्युषण पर्व की पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न

दश लक्षण पर्युषण पर्व की पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न
X

शाहपुरा राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा -आज दिगम्बर जैन मंदिर काला भाटा,नया मंदिर, वेदो के मंदिर ,नसियां जी में दश लक्षण पर्यूषण पर्व में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की विधिवत पूजा-अर्चना के शुरु की गई थी। सबसे पहले शांति धारा व बाद में भगवान का अभिषेक किया गया।इसके पश्चात विधि विधान से श्रावक-श्राविकाओं द्वारा अष्ट द्रव्य से दश लक्षण, सोलह कारण,नमोकार ,सम्मैद शिखर,देव शास्त्र गुरु आदि की पूजा की गई। उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का विधान विधिवत किया गया।

आज सभी दिगंबर जैन मंदिर में शांति धारा करके का सौभाग्य परिवारों को मिला उनके पुण्य की बहुत-बहुत अनुमोदना। तत्पश्चात 10 उपवास करने वाले भैया आदित्य की गाजे बाजे से थालोड़ी नया मंदिर मुख्य बाजार से होकर निकाली गई। बाद में सभी मंदिरों में वार्षिक कलशाभिषेक हुए व माला बोली के माध्यम से हुई।

आज कार्यक्रम में पीयूष गदिया, महावीर सोगानी निर्मल गोधा, हिमांशु गदिया, पंकज पाटनी, पंकज गोधा, अशोक गदिया,प्रभा चन्द्र,राजू मोदी,शारदा सोगानी, भंवरी देवी, ज्योति,इन्दु गदिया, नीलम, रेणु कटारिया, वर्षा,अंजना मोदी,लाड़ देवी , ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Tags

Next Story