जहाजपुर में दसवां राज्य स्तरीय विराट हरि बोल प्रभात फेरी‌ सम्मेलन आयोजित

जहाजपुर में दसवां राज्य स्तरीय विराट हरि बोल प्रभात फेरी‌ सम्मेलन आयोजित
X

जहाजपुर (आज़ाद नेब) हर दो वर्ष में होने वाले राज्य स्तरीय दैनिक हरि बोल प्रभात फेरी मंडलों का दसवां विराट सम्मेलन 22 सितंबर रविवार को जहाजपुर में आयोजित हुआ l जिसमे सैकडौं प्रभात फेरियों ने भाग लिया लोगों ने प्रभात फेरियों का जगह जगह स्वागत किया।

दैनिक हरि बोल प्रभात फेरी मंडल के अध्यक्ष उदय लाल टांक ने बताया कि दैनिक हरि बोल प्रभात फेरी मंडल जहाजपुर के तत्वाधान में राजा जनमेजय की इस पावन यज्ञ स्थलि पर आज 22 सितंबर रविवार को राजस्थान प्रांत के विभिन्न ग्रामों की दैनिक हरि बोल प्रभात फेरी मंडलों का दसवां विराट सम्मेलन हुआ। जिसमें सुबह आठ बजे बागर के बालाजी मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई जो भंवर कला गेट, चेटक चौराहा, सदर बाजार, नौ चौक, चमन चौराहा, कल्याण जी का मंदिर, जय सियाराम मार्ग, होते हुए दोपहर 2 बजे बस स्टैंड पहुंच धर्म सभा में परिवर्तित हुई।

धर्म सभा को पीठाधीश्वर आचार्य निर्मल राम महाराज दातडा धाम एवं स्वामी नंदकिशोर महाराज मिडकेश्वर महादेव सिंगोली मध्यपदेश के सदुपदेश प्रवचन हुए। दैनिक हरि बोल प्रभात फेरी मंडल जहाजपुर की ओर से बाहर से आने वाली प्रभात फेरी मंडलों को सामूहिक भोज का आयोजन कृष्ण वाटिका में रखा गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की माकूल व्यवसाय रही जगह-जगह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का जाप्ता मौजूद रहा।

Next Story