106 वर्षीय माताजी की स्मृति में अनूठी पहल, सामाजिक समरसता को पुनर्जीवित करने का आयोजन

भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा तहसील स्थित तहनाल ग्राम में एक ऐसा आयोजन होने जा रहा है जो आधुनिक दौर में टूटते सामाजिक ताने-बाने और लुप्त होती परंपराओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। हमेशा मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देने वाली 106 वर्षीय सोहनदेवी लढ़ा के स्वर्गवास के पश्चात उनके पुत्र हेमराज लढ़ा ने अपनी माता की स्मृति को जीवंत करने के लिए इसे सामाजिक मेलमिलाप और भ्रातृत्व भाव बढ़ाने के अवसर में बदल दिया है।तहनाल निवासी एवं वर्तमान में अहमदाबाद में व्यवसायी हेमराज लढ़ा की माता सोहनदेवी लादूलाल लढ़ा का गत 14 फरवरी को 106 वर्ष की दीर्घायु में निधन हो गया था। माताजी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए परिवार ने निर्णय लिया कि उनकी स्मृति में ऐसा आयोजन हो जो समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरो सके। इसी भावना के साथ आगामी 28 मार्च, शनिवार को तहनाल में श्री चारभुजानाथ महाराज की प्रसादी (महाप्रसादी) का आयोजन रखा गया है।
सकल समाज और 125 गांवों को निमंत्रण
इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें जाति-पाति के बंधनों से ऊपर उठकर तहनाल ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी जाति व वर्गों के सकल परिवारों को सादर आमंत्रित किया गया है। साथ ही माहेश्वरी समाज के लगभग 125 गांवों के बंधुओं को भी इस स्नेह भोज में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। परिवार का मानना है कि इस तरह के सामूहिक आयोजनों से न केवल पुरानी संस्कृति मजबूत होती है, बल्कि आपसी सौहार्द और एकता का संदेश भी नई पीढ़ी तक पहुँचता है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
