अखंड सुहाग और मनपसंद वर एवं सौभाग्य व परिवार में सुख समृद्धि व खुशहाली की कामनाएं की

अखंड सुहाग और मनपसंद वर एवं सौभाग्य व परिवार में सुख समृद्धि व खुशहाली की कामनाएं की
X


पीपलूंद। दुर्गेश रेगर। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के पीपलूंद कस्बे सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के गांवों और कस्बों में शनिवार को सुहागिन महिलाओं और कुंवारी युवक्तियों व नई नवेली दुल्हनों ने धुमधाम हर्षोउल्लास के साथ में गणगौर का पर्व मनाया गया। गणगौर राजस्थान का सबसे प्रमुख लोक त्यौहार है। गणगौर का पर्व आस्था प्रेम और परिवारिक सौहार्द का सबसे बड़ा उत्सव का पर्व माना जाता है। इस पर्व पर महिलाएं और युवक्तियां अल सुबह से ही सजधज कर ईसर गणगौर के गीत गाती हुई शुभ मुहूर्त मे भगवान शिव और माता पार्वती के रूप में ईसर गणगौर की पूजा करती है। इस गणगौर के पर्व को लेकर महिलाओं और युवक्तियों में काफी उत्साह देखा गया है। एवं शादीशुदा महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए और कुंवारी युवक्तियों ने मनपसंद जीवन साथी व अच्छे वर की कामना के लिए गणगौर का अखंड व्रत उपवास करती है। तथा भगवान शिव और माता पार्वती की ईसर गणगौर के रूप में पूजा-अर्चना करती है। जहां पर महिलाओं और युवक्तियों ने गणगौर की पूजा कर अपने घर परिवार में सुख समृद्धि व खुशहाली की कामनाएँ की इस पर्व पर महिलाओं और युवतियों ने ईसर गणगौर के गीत गाए और पारंपरिक कथा व कहानियां सुनी। बाद में बड़े बुजुर्गों के चरण ढोक प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान लाड़ देवी शर्मा, रामकन्या तिवाडी, हेमा लखारा, मानता शर्मा, अर्चना लखारा, प्रियंका शर्मा, मोना शर्मा, पार्वती गौड़, ममता शर्मा, सुशिला तिवाडी, उर्मिला तिवाड़ी, सहित इत्यादि महिलाएं मौजूद रहीं।

Next Story