अपने बच्चों के एक हाथ में माला और दूसरे हाथ में भाला पकड़ाना है :-सरस्वती दीदी

शाहपुरा (भैरू लाल लक्षकार)। शाहपुरा पूर्व जिला मुख्यालय में नव वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष में विराट हिंदू शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शस्त्र वाहिनी और आकर्षक झांकियां शामिल थीं। यह यात्रा सीनियर हायर सेकंडरी से शुरू होकर बस स्टैंड, कालिंजरी गेट, उदयभान गेट, बालाजी की छतरी, त्रिमूर्ति चौराहे होते हुए वापस सीनियर सेकेंडरी पहुंची, जहां अंतरराष्ट्रीय कथावाचक साध्वी सरस्वती दीदी का उद्बोधन हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्थाएं की गई।
धर्म सभा को संबोधित करते हुये सरस्वती दीदी ने कहा की बच्चों के हाथ में मोबाइल नहीं पकड़ाना है, बच्चों के हाथ में तो एक हाथ में माला और दूसरे हाथ में भाला पकड़ाना है ताकि वो देश, धर्म, समाज का कल्याण कर सके।मैं शाहपुरा की इस धरती से, माताओं से, बहनों से, भाइयों से एक निवेदन करना चाहती हूं। आप महाराणा प्रताप के वंशज हैं। एक-एक लाख के मोबाइल फोन आप खरीदते हैं। हर हिंदू एक-एक हज़ार रुपए की तलवार खरीद के घर में जरूर रखे। आपके मोबाइल से कोई आपत्ति नहीं। आपके गहनों से आपत्ति नहीं। पर हमारा जो श्रृंगार है वो हमारी तलवार है। हमारे शस्त्र और शास्त्र है इसलिए सनातनी उसे लेकर चले। रक्षाबंधन आए तो अपनी बहनों को मिठाई, गहने, कपड़े देने की जगह हर भाई अपनी बहन को एक-एक कटार दे देना। एक-एक तलवार दे देना उपहार के स्वरूप में ताकि कोई भी लव जिहादी, कोई भी विधर्मी आपकी बहन की तरफ आंख उठाकर ना देख सके। माताएं अपनी बेटियों को समझाएं कि प्रेम करना है तो पूरी दुनिया बड़ी है, सबसे प्रेम करो।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तेद रहा।
