पानी की समास्या को लेकर भामाशाह आयें आगे

X
By - नरेश ओझा |26 May 2024 7:49 PM IST
बनेड़ा (हेमराज तेली) ग्राम पंचायत बामणिया के ग्राम खारीखेड़ा के ग्रामवासियों को इस भीषण गर्मी को देखते हुए पीने के पानी की समास्याओं से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जिससे लोगों को भंयकर पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए भामाशाह एवं समाजसेवी नरेन्द्र सिंह कानावत ने ग्राम में पुरानी निर्मित टंकी की मरम्मत करवाकर प्रतिदिन 5500 लीटर मीठे पानी का टैंकर डलवाना प्रारंभ किया गया और पानी की समस्याओं को लेकर शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत को इस समस्या से अवगत करवाया गया एवं जल्द ही इस पानी की समस्या का निवाकरण हेतु मांग की गई है।
Next Story
