तारबंदी के साथ किया सघन वृक्षारोपण

X
By - vijay |30 Aug 2024 4:09 PM IST
बनेड़ा ( केके भण्डारी )
अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ने बताया कि हरियालो राजस्थान व एक पेड़ देश के नाम अभियान के अंतर्गत मॉडल स्कूल बनेड़ा में 160×30 फिट स्थान पर तारबंदी कर खंबे लगाकर मियावाकी विधि से सघन वन लगाया गया। अपना संस्थान के सदस्य, पानी वाले एनजीओ एवं शिव सत्य ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा विद्यालय के स्टाफ के सदस्यों व छात्र-छात्राओं द्वारा 75 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया, मुरली मनोहर व्यास, डी.डी. देराश्री, शंभूलाल जोशी, ओ.पी. हिंगड़, हरिश्चंद्र कछारा, अक्षय कोठारी, एस.एन. गगरानी, जगदीश बाहेती, विमल जोशी, सुभाष देराश्री, एस.एस. गंभीर, बी.एल. जोशी, प्रदीप देराश्री, प्रिंसिपल कल्पना शर्मा, भेरूलाल लक्षकार आदि उपस्थित थे।
Next Story
