बच्चा कमेटी ने अपने स्तर पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

बच्चा कमेटी ने अपने स्तर पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन
X


बनेड़ा क्षेत्र के सरदार नगर गांव में हवेली का चोक में रमज़ान के मुबारक मौके पर छोटे छोटे बच्चों ने पैसे इकट्टे कर के रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।

इस आयोजन में बच्चों ने एक दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और साथ में इफ्तार किया। बच्चों की इस पहल को गांव के लोगों ने भी खूब सराहा। शाहरुख खान ने बताया कि रमजान के दौरान बच्चों को रोजा रखने और इफ्तार करने के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि वे इस पवित्र महीने के महत्व को समझ सकें।

Next Story