बनेड़ा: लापिया के नंद घर में 8वें पोषण पखवाड़े का आयोजन, बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच

बनेड़ा (के.के. भंडारी)। उपखंड के लापिया ग्राम स्थित नंद घर आंगनवाड़ी केंद्र पर 8वें पोषण पखवाड़े का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय लापिया के प्रभारी डॉ. सरफराज अली खान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम बनेड़ा उपखंड अधिकारी श्रीकान्त व्यास एवं आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा के उपनिदेशक डॉ. महाराज सिंह के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
मस्तिष्क विकास पर विशेष जोर
इस वर्ष 2026 के पोषण पखवाड़े का मुख्य विषय “जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना” रखा गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना और 'स्वस्थ बच्चा, मजबूत भारत' की अवधारणा को साकार करना है।
कुपोषण की हुई स्क्रीनिंग
शिविर के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम पिंकी वैष्णव और आयुर्वेद नर्स रिंकू कुमारी मीणा ने 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन और लंबाई मापी। साथ ही, एमयूएसी (MUAC) टेप के जरिए बच्चों में कुपोषण के स्तर की जांच की गई। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों को बच्चों के बेहतर खान-पान और स्वास्थ्य प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
